देश और समाज के प्रति सिखों के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता- बलदेव सिंह औलख

कानपुर

कानपुर, बीपी प्रतिनिधि। देश की आजादी से लेकर अब तक देश व समाज के प्रति सिखों के समर्पित योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, यदि सिख देश भक्त व राष्ट्रवादी नही तो कोई भी समाज राष्ट्रवादी नही हो सकता उपरोक्त आशय के विचार उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि एवं कृषि शिक्षा राज्य मंत्री स. बलदेव सिंह औलख ने आज स्थानीय लाजपत नगर स्थित गोल्डन पैलेस के सभागार में श्री गुरु सिंह सभा कानपुर के तत्वाधान में आयोजित सिख सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए, प्रदेश की सरकार सिखों के प्रति जागरूक एवं ईमानदार भाजपा सरकार में प्रदेश के इतिहास में पहली बार सिखों को हर स्तर पर नुमाइंदिगी के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।

इससे पूर्व अपने स्वागत संबोधन में श्री गुरु सिंह सभा कानपुर के अध्यक्ष स. हरविंदर सिंह लार्ड ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सिखों की लंबित पड़ी मांगों पर पूर्व में दिखाए गए सकारात्मक रूख से शासन व सिखों के मध्य संवादहीनता समाप्त हुई है, आशा है कि सिख समाज से सम्बन्धित अन्य मामले भी सरकारों के सकारात्मक दृष्टिकोण के चलते निस्तारित हो सकेंगे।

इस अवसर पर कृषि एवं कृषि शिक्षा राज्य मंत्री स. बलदेव सिंह औलख को श्री दरबार साहिब का चित्र, कृपाण एवं दुशाला ओडा कर सम्मानित किया गया। संचालन स. महेंद्र सिंह भाटिया ने किया। इस अवसर पर स. हरविंदर सिंह लार्ड सहित विधायक सुरेंद्र मैथानी, उद्योगपति विजय कपूर, स. गुरदीप सिंह छाबड़ा, डा. टी एस कालरा, मोहन सिंह झास, ज्ञानी मदन सिंह, जसवंत सिंह भाटिया, रविंदर सिंह बंटी एडवोकेट, हरमिंदर सिंह लोंगोवाल,

करमजीत सिंह, मीतू सागरी, सुरिंदर सिंह कालू चावला, मनमीत सिंह राजू, पुनीत चावला, देवेंद्र पाल सिंह, पार्षद मनजीत सिंह, जयदीप सिंह राजा , स. परविंदर सिंह राजू एडवोकेट, अमरजीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह राजा, आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्त्री सत्संग सभा के जत्थों सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयों, सिख संगठनों के अलावा पंजाबी समाज के लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।