UP : भाजपा कार्यकर्ता रामचरितमानस ग्रंथ अखिलेश यादव को देने पहुंचे सपा मुख्यालय पहुंचे, सपाइयों ने किया हंगामा

कानपुर लखीमपुर

Adarsh Srivastawa, Kanpur : रामचरितमानस को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा लगातार बयानबाजी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे। भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक सिमरनजीत सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सपा मुख्यालय अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। जहां सपाइयों से भाजपा कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने इस दौरान बीच-बचाव किया।

वही सहसंयोजक सिमरनजीत सिंह ने बताया कि रामचरितमानस ग्रंथ को सपा मुख्यालय में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को देने के लिए पहुंचे थे। हम शांति के साथ मौन धारणकर रामचरितमानस उन्हें सौंपना चाहते थे। लेकिन सपाइयों ने वहां हंगामा कर दिया। सपाई अभद्रता करने लगे। उन्होंने आगे तक नहीं बढ़ने दिया। पुलिस ने भी भाजपाइयों को ही मौके से हटाया।

ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय सहसंयोजक ने कहा कि सपा नेताओं द्वारा लगातार गलत बयानबाजी की जा रही है। इससे प्रदेश और देश की शांति व सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ सकती है। धार्मिक ग्रंथों के प्रति कोई अभद्र टिप्पणी न हो और राष्ट्रीय एकता के लिए कोई खतरा न पैदा हो, इसके लिए ही शांतिपूर्वक अखिलेश यादव को रामचरितमानस की हिंदी अनुवाद वाली प्रति सौंपने के लिए पहुंचे थे।