सैकड़ों भूमिहीन, बाढ़ कटाव पीड़ितों ने दिया धरना

बेतिया

अवधेश कुमार शर्मा, बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में मंगलवार को जिला भर के दर्जनों प्रखंड पंचायत से आये सैकड़ों पर्चा धारियों, भूमिहीनों और बाढ़ कटाव पीड़ितों ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना। लोक संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस धरना कार्यक्रम में 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने समर्थन में मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश पटना हाई कोर्ट को भी संबोधित 2 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया।

जिसमें बताया गया है कि पश्चिम चंपारण के 5 राजस्व अदालतों में पिछले चार-पांच दशकों से चल रहे 83 भू हदबंदी वादों की शीघ्र सुनवाई व न्याय करने इन सीलिंग वादों की सुनवाई के लिए निर्धारित सात अदालतों एसडीओ अपर समाहर्ता आयुक्त राजस्व परिषद बीएलटी और पटना हाई कोर्ट की संख्या घटाकर 3 जिला में एक बिएलटी और हाईकोर्ट करने बिहार भूमि सुधार अधिनियम 1961 की उप धारा 45 बि के विलोपन के बाद मंत्री राजस्व कोर्ट से मुक्त वादों में संलिप्त भूमि का वितरण करने राजस्व शाखा पश्चिम चंपारण के आलोक में वाद मुक्त सीलिंग की भूमि वितरण करने समाहर्ता पश्चिम चंपारण के पत्रो के आलोक मे वाद मुक्त सीलिंग की भूमि वितरण करने समाहर्ता पश्चिम चंपारण के पत्रांक 182 दिनांक 3 6-2013

और जिला पदाधिकारी के पत्रांक 613 विधि दिनांक 5- 3-2022 के निदेशों को लागू कराने तथा 24 -12- 20 22 को जगदीशपुर थाना के पटेरा में परचाधारियों पर गोली चलाने वाले मुख्य अभियुक्त शिशिर दुबे थाना कांड संख्या- 697 को गिरफ्तार करने बाढ़ कटाव पीड़ितों को पुनर्वासी करने के लिए वास भूमि बंदोबस्त करने को लेकर पर्चा धारियों ने जमकर नारेबाजी किया और अपने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते नजर आए परचाधारियों ने बताया कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है

तो हम जेल भरो आंदोलन तक चलाने पर बाध्य होंगे। धरना स्थल पर हुई सभा को घीघी राम, श्री बैठा, संदीप कुमार राम, फुल्कोली देवी, शांति देवी, मुंबा देवी, अमानुल्लाह, बलदेव राम, लालबाबू राम, सोहन राम, हीराराम, कुंती देवी, चुन्नी राम, कौशल्या देवी, अनिल कुमार मंडल, आलमगीर, अलीजान, रामेश्वर प्रसाद, सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। इस धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक संघर्ष समिति के संयोजक अमर राम ने की वही संचालन मोहन राम ने किया