चंपारण : युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की असफल प्रयास, चार नामजद

बगहा

बगहा/जेपी श्रीवास्तव। पश्चिम चंपारण जिला के चौतरवा थाना अंतर्गत मौजे टोला में शौच करने गई लड़की के साथ गैंगरेप का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाजरत पीड़िता ने बताया कि रात 10 बजे के करीब वह खेत के तरफ शौच के लिए गई तभी वहां घात लगाए चार युवकों ने पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की।

जब उसने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपियों ने चलती बोलेरो के सामने फेंक दिया और फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि विश्वजीत कुमार, संजीव कुमार, चंदन कुमार और राजा कुमार सभी पतिलार के रहने वाले युवकों ने उसे पकड़ लिया और टांग कर नजदीक के स्कूल में ले जाने लगे। तभी वह चिल्लाने लगी जिसके बाद उसके पिता और घर के अन्य सदस्य आवाज सुनकर आरोपियों की तरफ दौड़े।

परिजनों को आता देख आरोपियों ने उसे चौतरवा से धनहा की तरफ जा रही एक बोलेरो के सामने साक्ष्य मिटाने के लिए फेंक दिया। जिसमें युवती घायल हो गई है। उसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। इधर, महिला थाना ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनके गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।

महिला थाना के थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि कांड संख्या 47/ 22 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया इस कांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी में जुट गई है।