Begusarai Crime : मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड फौजी की बेगूसराय में हुई हत्या

बिहार बेगूसराय

Vinay : बेगूसराय में मंगलवार की सुबह सेना के रिटायर्ड फौजी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बेगूसराय के नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव की है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रिटायर्ड फौजी की पहचान सोनापुर गांव निवासी विजय सिंह के रूप में की गई है, फौजी की उम्र 60 वर्ष के आसपास थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ विजय सिंह आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। बेगूसराय में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पहले बेटे की हत्या की फिर केस में समझौता नहीं की तो भाजपा नेता सह रिटायर फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में नयागांव थाना और मटिहानी थाना की पुलिस मौके पर मौजूद है।