बेगूसराय : शाम्हो की सड़कों की स्थिति का होगा भौतिक सत्यापन : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Politics बिहार बेगूसराय

बेगूसराय/विनोद कर्ण। बेगूसराय जिले के शाम्हो प्रखंड से शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं विधायक राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रखंड कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रखंड पर आयोजित जनसमस्या समाधान कार्यक्रम में सड़क, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, शाम्हो-बेगूसराय पुल, मनरेगा सहित अनेक विभागों से संबंधित समस्याओं का निदान किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि बेगूसराय एसडीओ रामानुज कुमार के नेतृत्व में आरसीडी के कार्यपालक अभियंता तथा जनप्रतिनिधि सड़कों की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट समर्पित करेंगे। सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि प्रखंड स्तर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधि एवं आमलोगों के साथ इस तरह का संवाद कार्यक्रम का परिणाम उत्साहजनक रहा।

विधायक राजकुमार कुमार सिंह ने कहा कि शाम्हो हमेशा से उपेक्षित रहा है। इस तरह के कार्यक्रम ने शाम्हो को विकास की मुख्य धारा में शामिल ही नहीं अग्रणी भूमिका में ला दिया है। डिग्री कालेज हमारी प्राथमिकता में शामिल है। जिले में इस तरह के पहले एवं लोकोपयोगी जनसमस्या निदान कार्यक्रम से लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में आमलोगों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी अपनी समस्याओं को रखा।

शाम्हो प्रखंड कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अनुमंडलाधिकारी रामानुज कुमार सभी प्रशासनिक अधिकारी, सड़क निर्माण आरसीडी के बलिया, सूर्यगढ़ा के कार्यपालक अभियंता, एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रशान्त सिन्हा एवं तकनीकी अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अधिकारी,जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें…