बिहार : मुख्यमंत्री ने स्व. जगलाल चौधरी की जयंती पर उन्हें नमन किया

बिहार

पटना/स्टेट डेस्क। मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार ने स्व. जगलाल चौधरी की जयंती के अवसर पर 01 अड़े मार्ग स्थित ‘लोक संवाद‘ में स्व. जगलाल चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के गांधी नाम से चर्चित स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी ने सर्वसमाज की बहुमुखी सेवा की।

ये राजनीतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक नेता के साथ-साथ एक अच्छे चिकित्सक भी थे। इन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र भक्ति व समाज की सेवा में बिता दिया। स्वास्थ्य मंत्री रहने के बावजूद जिस सादगी से वे रहा करते थे, इससे हमलोगों को सीख लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें…