बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री विनोदानंद झा को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Local news पटना बिहार

स्टेट डेस्क/पटना। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विनोदानंद झा की जयंती पर आज रविवार को पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल परिसर में किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विनोदानंद झा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री शीला कुमारी सहित अनेकों सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. विनोदानंद झा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। साथ ही आरती एवं पूजन किया गया।

यह भी पढ़ें…