Bihar : भाजपा की वरिष्ठ नेत्री राधारानी सिंह का 78 वर्ष की आयु में निधन

बिहार

Patna, Beforeprint : जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी को विस्तार देने में अपना महत्वपूर्ण समय देने वाली वरिष्ठ नेत्री राधारानी सिंह का 78 वर्ष की आयु में आज पटना के पारस अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थी उनका इलाज पारस अस्पताल में चल रहा था लेकिन आज प्रातः चली गई l उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच सहृदय लोकप्रिय समाजसेवी का जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है l वे पूर्व में औरंगाबाद जिले के देव विधानसभा से जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी हैं।

उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करने वालों ने मुख्य रूप से भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक रामप्रवेश राय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो राधा मोहन शर्मा सिद्धार्थ शंभू प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार विधान पार्षद अनिल शर्मा विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह अशोक भट्ट और पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन प्रेस पैनलिस्ट विनोद शर्मा मृत्युंजय झा मनीष पांडे भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री सतपाल नरोत्तम भाजपा नेता सुरेंद्र तिवारी दिलीप मिश्रा विकास सिंह भाजपा पटना महानगर के अध्यक्ष अभिषेक कुमार चंद्रवंशी आदि l आज संध्या में पटना के दीघा घाट पर उनके छोटे पुत्र ने अंतिम संस्कार किया l

यह भी पढ़े…