बिहार : अपने बीमार वयोवृद्ध शिक्षक नंदकिशोर प्रसाद सिंह का कुशलक्षेम पूछकर भावुक हुए मुख्यमंत्री

Local news पटना बिहार

स्टेट डेस्क/पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ग्राम भगवानपुर कमला, थाना उजियारपुर, जिला- समस्तीपुर पहुंचे। यहां वे अपने बीमार वयोवृद्ध शिक्षक नंदकिशोर प्रसाद सिंह का कुशलक्षेम पूछकर भावुकहो गए। नंदकिशोर प्रसाद सिंह इधर कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के शिक्षक नंदकिशोर प्रसाद सिंह का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नंदकिशोर प्रसाद सिंह श्रीगणेश सिंह हाईस्कूल बख्तियारपुर के अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं, जिनसे मुख्यमंत्री ने शिक्षा ग्रहण की थी। मुख्यमंत्री ने नंदकिशोर प्रसाद सिंह की पुत्रवधू अनामिका सिंह, सुपुत्री लालिमा सिंह एवं दामाद प्रो. शिवानंद सिंह से मिलकर उनके स्वास्थ्य एवं चल रहे चिकित्सा के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने नंदकिशोर प्रसाद सिंह के बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी समस्तीपुर को निर्देश दिया।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, शिक्षक अरूणेश्वर ठाकुर, आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल मनीष कुमार, जिलाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें…