Buxar: SP संग DM द्वारा विभिन्न विभागो की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई

बक्सर

Buxar, Before Print: जिला पदाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन, मध निषेध, लोक शिकायत एवं लोक सेवा आदि से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभागार में आहूत की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा खनन की समीक्षा किया गया। बक्सर जिले में पदस्थापित दो खनन निरीक्षक को अपने-अपने अनुमंडल में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए निरंतर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रतिदिन निरीक्षण का प्रतिवेदन देने को कहा गया। इसके आलावे लोक शिकायत की समीक्षा एवं भू विवाद एवं अतिक्रमण वाद से संबंधित मामलों का निष्पादन नियमानुकूल, समयबद्ध करते हुए स्पष्ट प्रतिवेदन देने को निर्देशित किया गया।

*पुलिस अधीक्षक महोदय ने भूमि विवाद एवं अतिक्रमण से संबंधित मामलों के संबंध में संबंधित थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।मध निषेध के समीक्षा के क्रम में उत्पाद अधीक्षक को निरंतर छापेमारी करने एवं हॉटस्पॉट एरिया में सतत निगरानी करने का निर्देश दिया।बैठक में सिविल सर्जन डा जीतेन्द्र नाथ, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशोरी चौधरी, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार जायसवाल, बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज, डुम कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमराव मनोज कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी मौजूद थें.