चंपारण : लड़की से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार के चार सदस्यों को पीटा

Local news बिहार

बगहा/जेपी श्रीवास्तव। जिला के बथवरिया थाना स्थित मानपुर मकरी गांव में मंगलवार की सुबह एक लड़की के साथ छेड़ छाड़ की मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है की मकरी गांव के ही पड़ोस के एक लड़के ने छेड़छाड़ किया। लड़की अपने बहनों केेे साथ ईद के मौके पर ईदगाह गई थी।

वहीं पर लड़के ने छेड़छाड़़ शुरू कर दिया। लडकी ने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए लड़की ने अपने परिजन से बताई। जब लड़की के परिजनों ने विरोध जताने उसके घर पहुंचे तो लड़के के परिजनों ने लड़की के परिवार वालों को जमकर पीटा। लड़की के परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में लड़की पक्ष के हदीस अंसारी, कलाम अंसारी, शहजाद अंसारी व ललमुन नेशा जख्मी हो गए।

आनन-फानन में परिजनों के द्वारा सभी जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। हमले के बाद आरोपी घर से फरार हो गए है। इस दौरान बथवरिया थाना अध्यक्ष संजय यादव नेे बताया कि इस मामले में जख्मियों को जख्म प्रतिवेदन देकर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। ताकि ससमय इलाज कराया जा सके। पीड़ितो द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही आरोपियों की विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें…

पंचायत समिति सदस्य का बेटा है आरोपी : आरोपी के पिता नूर हसन अंसारी पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य के पद पर निर्वाचित हुए हैं। लड़की ने बताया कि उन्हीं का पुत्र रिजवान अंसारी छेड़छाड़ शुरू किया। जब लड़की ने पुरजोर विरोध किया तो पैर से दबाकर लड़की के कपड़े तक फाड़ डाले। घटना के बाद लड़की रोते बिलखते अपने घर पहुंची। जिसके बाद लड़की के परिजन शिकायत लेकर लड़के के यहां पहुंचे।