डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज जाएंगे उपचुनाव का प्रचार करने गोपालगंज

बिहार

Desk : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज उपचुनाव का प्रचार करने गोपालगंज जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी गोपालगंज जाना था, लेकिन उनके पैर और पेट में चोट के कारण प्रोग्राम चेंज हो गया है। अब केवल तेजस्वी यादव ही गोपालगंज जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। इसकी जानकारी खुद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी है।

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चोट लगी है यह बात सभी को पता है। खुद उनसे हमारी बात हुई है। जेडीयू के नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देशित किया है। जिसके अनुसार जेडीयू नेता काम कर रहे हैं। खुद जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह बीते बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए मोकामा गये हुए थे। जेडीयू के कई नेता भी चुनाव प्रचार के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्र में जा रहे हैं।

गोपालगंज में वे अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे। तेजस्वी यादव से मीडिया ने पूछा कि क्या वे मोकामा भी जाएंगे तो इस सवाल को टालते हुए वे आगे बढ़ गये।