जदयू को नजरअंदाज कर भाजपा ने उषा विद्यार्थी को भी अपनाया

बिहार

(स्टेटडेस्क/ पटना )। बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाली पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी को भी भाजपा ने सदस्यता दे दी है ।। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

हफ्ते भर पहले भाजपा के पूर्व महामंत्री रहे राजेंद्र सिंह की भी वापसी हुई थी। बगावत करने वाले कई और नेता जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 2020 में सबको छह वर्षों के लिए पार्टी से निकाला गया था।

यह भी पढ़े….