मुजफ्फरपुर जिले में देर रात मौसम ने ली करवट, आंधी और बारिश के साथ ओले भी गिरे

Local news बिहार मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर/ब्रह्मानन्द ठाकुर। कल देर रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पुरवा हवा के तेज झोंके के साथ आसमान मे बिजली चमकने और बादल गरजने लगे। हालांकि मौसम विभाग ने मौसम के इस बदलाव की सूचना पहले ही जारी कर दी थी।

लेकिन, दिन की भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को इस बात का अंदाज नहीं था कि महज कुछ ही घंटों मे आंधी और वर्षा के साथ ओले भी गिरने वाले हैं। रात 10: 30 बजे के बाद अचानक बादल गरजने और बिजली चमकने से लोग अवाक रह गये। आंधी आने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मौसम के इस बदलाव का सर्वाधिक असर जिले के दक्षिणी-पश्छिमी इलाके मे हुआ। सरैया, पारु, साहेबगंज और कुढनी प्रखंड मे आंधी के साथ-साथ वारिश और ओलावृष्टि भी हुई।

50 ग्राम वजन तक के ओले गिरे। इससे गेहूं मक्का और सब्जी फसलों के साथ साथ आम और लीची फसल को भी नुकसान होने की सूचना है। कुछ किसान गेहूं फसल की कटाई कर बोझा खलिहान मे रखे हुए थे। थ्रेसिंग की तैयारी थी। मौसम ने  उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया।

कुढनी मे ताड़ के पेड़ पर ठनका गिरने से पेड़ झुलस गया। घरों के बिजली उपकरण के भी जलने की खबर है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडेल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार अगले 48 घंटों में उत्तर बिहार के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की सम्भावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें…