‘भाजपा का पोल खोल’ कार्यक्रम पर जदयू का एक दिवसीय धरना संपन्न

बिहार बेतिया

Bettiah/Awadhesh Kumar Sharma: पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का ‘भाजपा का पोल खोल कार्यक्रम’ अंतर्गत एक दिवसीय धरना अयोजित किया गया। जिसमें आशातीत संख्या नहीं दिखा। एक दिवसीय धरना का आयोजन बेतिया समाहरणालय के धरना स्थल पर संपन्न हुआ। जिसमें नगर से लेकर गांव तक के दर्जनों नए पुराने दायित्व वाले कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम मे मुख्यतः वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, अनील झा, माधव सिंह, मुख्य प्रवक्ता देवनारायण राम, चंपारण प्रभारी धनजी पटेल, अशोक पटेल, डॉ डी पी चौधरी, अर्चना बाला, श्याम राज, विजय राउत, प्रताप पटेल, शिवरानी देवी, रेखा गुप्ता नेताओं ने संबोधित किया। अपने संबोधन में नेताओं ने एक दूसरे पार्टी की पोल खोलते नजर आए।

इसमें जदयू के नेत्री भी कहीं से भी पीछे नहीं रहीं। भाजपा की बखिया उधेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ा। ज्ञात हो कि भाजपा और जदयू की साझा सरकार में कभी एक दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात करने वाले नेताओं की जुबान भी कार्यक्रम में फिसलता नजर आया। किसी ने भाजपा आरक्षण विरोधी, तो किसी ने जुमले बाजो की टोली बताया।

नेताओं ने नीतीश कुमार के समर्थन में कसीदा काढ़ते रहे। धरना में संजय सिंह, सुमित सिंह, शमशाद अली, दीपक सिंह, विजय कुशवाहा, सुनील कुमार कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, अनील कुमा, किशोरीलाल जायसवाल, शंभू गुप्ता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।