JDU के पंचायत अध्यक्षों एवं पंचायत प्रभारियों की संयुक्त बैठक हुई आयोजित

बिहार सासाराम

Sasaram, Arvind Kumar Singh : नोखा स्टेशन रोड स्थित महाबीर मंदिर धर्मशाला में जनता दल यूनाइटेड के नोखा प्रखण्ड एवं संझौली प्रखण्ड के पंचायत अध्यक्षों एवं पंचायत प्रभारियों की संयुक्त बैठक आयोजित किया गया। जींसमे पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं सरकार के योजना का प्रचार प्रसार करते हुए उसका लाभ आम जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में मुख्य रुप से ज०द०यू० जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा एवं नोखा विधानसभा के पूर्व ज०द०यू० प्रत्यासी सह पूर्व जिलाध्यक्ष ज०द०यू० नागेंद्र चंद्रवंशी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी नोखा बिधान सभा ज०द०यू नागेन्द्र चंद्रवंशी ने किया एवं संचालन नोखा प्रखण्ड ज०द०यू० अध्यक्ष रुपेश कुमार चंद्रवंशी एवं संझौली प्रखण्ड अध्यक्ष ज०द०यू० अनील चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक को संबोधित करते हुए नागेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि आप सभी लोग पार्टी के रीढ़ है आपलोग पर ही पार्टी संगठन टिका है इसलिए आप सब को अपने अपने कर्तव्य और दायित्व को समझते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी सहयोग दे। साथ ही साथ पार्टी संगठन को गांव स्तर पर मजबूत करने का निर्णय लिया गया और पंचायत स्तर पर पार्टी का कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। नागेन्द्र चंद्रवंशी ने ज०द०यू० कार्यकर्ता से कहा कि आपलोग के हर सुख दुःख में पार्टी के साथ साथ हम आपके साथ है। आप सभी जनता के हित में जो भी सरकार के द्वारा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उसका लाभ आम जनता तक पहुंचाने का काम करें।

जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने ने केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों का बिरोध करते हुए आम जन में भाजपा की झुठ का पर्दाफाश करने का आह्वान कार्यकर्ता से किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब बिरोधी है और पुंजिपतीयो के गोद में खेल रही है जीससे महंगाई चरम शिखर पर पहुंच गई है आम आदमी का जीना दुश्वार हो गई। इसलिए आप लोग आम जनता के बिच में भाजपा का सच्चाई बताते हुए उनके नीतीयो का पर्दाफाश करे। बैठक में सर्वसम्मति से एन डी ए से अलग हो कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के पार्टी के निर्णय का समर्थन करते हुए स्वागत किया गया और आने वाले 2024के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का संकल्प लिया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से चौधरी माखन प्रसाद सिंह, मोदनाराण सिंह, शमशाद हुसैन, राधेश्याम राय, अब्दुल क्यूम अंसारी, अरविंद पटेल, लालदत सिंह, बिनोद चौधरी, बिस्वजीत गोस्वामी, अंतु राम, धर्मेंद्र सिंह, मोतीलाल चौधरी, नागेन्द्र चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, अवधेश रजवार, आदित्य प्रताप सिंह, कमलेश्वर सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार चौधरी, रणधीर कुमार गुप्ता, संतोष शर्मा, शत्रुघ्न चौधरी, अशोक कुमार, संजय चौधरी, मदन सिंह, निरज कुमार, बिरबल राम, बिपिन बिहारी सिंह, सुरेंद्र चौधरी, सहीत कइ कार्यकर्ता मौजूद थे।