लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने अमित सिंह के आइटी अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता जताई

Local news बिहार शिवहर

शिवहर/रविशंकर सिंह। आज जिला कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलाश)जिला अध्यक्ष-विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष आईटी सेल कार्यकर्ताओ के साथ एक मीटिंग किया गया,जिसमे सभी कार्यकर्ताओं ने कल पटना प्रदेश कार्यालय में आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह(रानू जी) को बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमित सिंह को आईटी सेल का प्रदेश अध्यक्ष बनाने से पूरे प्रदेश में आईटी सेल मजबूत होगा। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी का शिवहर लोजपा परिवार ने आभार व्यक्त किया,मौके पर मुकेश कुमार सिंह(जिला अध्यक्ष आईटी सेल लोजपा)रौशन लाला(आईटी सेल),आशुतोष राणा,राहुल कुमार चौधरी(प्रखंड अध्यक्ष),दीपक तिजोरी,आदित्य सिंह केशव सिंह,अवनीश,मनीष,अनिल कुमार समेत मौजूद थे।

यह भी पढ़ें…