Nalanda : मवेशी चोर का सरगना गिरफ्तार, भैंस चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया

नालंदा बिहार

Biharsharif, Avinash pandey: नालंदा पुलिस ने मवेशी चोर के सरगना को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से उस वक्त की गई जब वह एक भैंस की चोरी कर रहा था। रहुई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक मवेशी चोर भैंस की चोरी कर उसे एक गाड़ी में लोड कर रहा है।

सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची रहुई थाने की पुलिस ने रंगे हाथ मवेशी चोर के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई एक भैंस भी बरामद किया है। संबंधित बातों की शिकायत आए दिन थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्रामीण कर रहे थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने इसके लिए जाल बिछाया अंततः मवेशी चोर का सरगना रंगे हाथ चोरी किए गए एक भैंस के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिकअप भान भी बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम बातों की जानकारी मवेशी चोर ने पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि निकट भविष्य में इससे संबंधित कई और गिरफ्तारियां होंगी।