नालंदा : अस्पताल में हत्यारोपी कैदी की मौत, पुलिसकर्मी पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप

नालंदा बिहार बिहारशरीफ

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। सदर अस्पताल में इलाजरत हत्यारोपी क़ैदी की रविवार की रात मौत हो गई। मृतक आरा जिला जिला निवासी 50 वर्षीय घुरल यादव ट्रक मालिक है। मौत की सूचना के बाद उसके परिजन आ गए। परिवार आरोप लगा रहे हैं। अस्पताल में परिजन की चीख पुकार गूंज रही थी। मृतक के पुत्र गणेश यादव का आरोप है कि जनवरी माह में पावापुरी ओपी पुलिस ने पिता की गिरफ्तारी हत्या के आरोप में की।

झारखंड के बोकारो निवासी खलासी छोटू कुमार की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। मृतक के परिजनों ने हत्या का केस दर्ज करा दिया। जिसके बाद पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद एक पुलिसकर्मी ने उनके पिता की बेरहमी से पिटाई की। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके पैर में रॉड लगा था। जिसका नट खुल गया। उठने-बैठने में परेशानी हो रही थी। गिरफ्तारी के बाद से पिता अस्पताल में इलाजरत थे।

जहां उनकी मौत हो गई।चालक की गिरफ्तारी के बाद पावापुरी ओपी पुलिस ने बताया था कि नुकीले रॉड से खलासी की हत्या की गई। उसे बरामद के लिए गया। हत्या के बाद पुलिस जांच को गुमराह करने की मंशा से शव सड़क किनारे फेंक दिया गया था। ताकि घटना दुर्घटना लगे। खलासी का पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी खुन्नस में वाहन मालिक ने उसकी हत्या की।

यह भी पढ़ें…