नालंदा में राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

नालंदा

-19.23 एकड़ भूखंड पर 404 करोड रुपए के प्रशासनिक स्वीकृति की लागत से कराया जा रहा है निर्माण

Biharsharif/Avinash pandey: सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने नालंदा जिले के रहुई प्रखंड में बने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पैठना- भागन बिगहा का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के शुभारंभ से आम लोगों को दंत चिकित्सा के लिए कही और जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि व स्वयं अपनी दांत दिखाने इसी चिकित्सा महाविद्यालय आयेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा बगैर किसी का नाम लेते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ समाज में घृणा व नफरत फैलाना चाहते हैं, जिनसे हम सबों सतर्क रहने की आवश्यकता है। हम काम में विश्वास रखते हैं। आज बिहार में सङक की स्थिति काफी बेहतर हो गई है। निकट भविष्य में पटना से राजगीर की दूरी मात्र 80 किलोमीटर हो जायेगी। इस पर काम शुरु किया जायेगा।काफी प्रयास के बाद आज राजगीर में गंगा जल पहुंचाया गया है। मैंने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। सीएम ने कहा कि खेतो में पराली नहीं जलायें। इससे संबंधित आवश्यक निर्देश संबंधित जिले के डीएम को भी दी गई है।

पराली जलाने खेती बर्बाद हो जाता है। इसका हमसबों को ध्यान रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि सिंचाई के लिए किसान के खेतो में पानी पहुंचाई जाये। ऐसा किया जायेगा। मंच पर आसीन उन मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की ओर मुखातिब होते नीतीश कुमार ने कहा कि अब तेजस्वी जी को आगे बढाना है। हमने जितना सेवा करना था कर दिया। समाज में आपस में झगड नहीं करना है। पहले हिंदू-मुस्लिम का झंझट होता था, फिर करा सकता है। इसलिए अलर्ट रहिएगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि यह राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय पूरे देश लिए उपहार है।

यहां जरूरतमंदों को अंतर्राष्ट्रीय लेबल की सुविधा प्राप्त होगी। कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार में पहले से काफी बदलाव आया है। अब स्वास्थ्य विभाग में ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि कोई भी मरीज रेफर नहीं हो। दवा सहित अन्य सुविधाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुविधाजनक बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों को भरने का कार्य किया जायेगा। वैसे डाक्टर जो गङबङी करते हैं या फरार रहते हैं उन्हें चिन्हित कर उनपर कार्रवाई की जायेगी। तेजस्वी ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि बिहार में जंगलराज आ गया है।

बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा नहीं दिया ना ही कोई पैकेज दी गई। उन्होंन कहा कि लोग एकजुट रहें। समाज में जो नफरत व घृणा का कार्य करते हैं उनसे बचे। इससे पूर्व नालंदा के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बीजेपी पर ली चुटकी लेते हुए कहा कि जदयू राजद के बीच दांत काटी रोटी वाली दोस्ती देखकर विरोधियों के दांत हुए खट्टे हो रहे हैं।

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार, हरििनारायण प्रसाद, प्रधान सचिव आमिर सुबाहनी,स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्येय अमृत सहित अन्य लोगों ने अपने संबोधन व्यक्त किये। कार्यक्रम में सांसद कौशलेंद्र कुमार,ईं सुनील,अस्थावा विधायक डा.जितेन्द्र,हिरा बिंद,संजय कांत सिन्हा,शक्ति यादव नालंदा डीएम शशांक शुभंकर,एसपी अशोक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।