नालंदा: इंस्पेक्टर दीपक कुमार बने लहेरी थाना के नये थानाध्यक्ष,परबलपूर व सोहसराय में भी नये चेहरे

नालंदा

Biharsharif/Avinash pandey : पुलिस इंस्पेक्टर दीपक कुमार शहर के लहेरी थाने के नये थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। पुलिस मुख्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अलावे शहर के सोहसराय व परबलपूर थाने में भी नये थानाध्यक्ष आये हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार स्वंय के लिखित अनुरोध पत्र के आधार पर उन्हें पुलिस केंद्र नालंदा भेजा गया है।

जबकि परबलपूर व सोहसराय थानाध्यक्ष का पटना स्थानांतरित होने के कारण थानाध्यक्ष के रिक्त पद के बाद सोहसराय थानाध्यक्ष के तौर पर पुलिस केंद्र नालंदा से इंस्पेक्टर राजमणि को सोहसराय थानाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति की गई है। वहीं पुलिस केंद्र नालंदा में रहे इंस्पेक्टर अफसर हुसैन को परबलपूर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

एसपी ने बताया कि योगदान से पूर्व पुलिस केंद्र नालंदा मे निश्चित रूप से समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। समर्पित नहीं करने पर आपकी योग्यता अयोग्य मानते हुए आपकी पदस्थापना स्वत: रद्द मानी जाएगी। इंस्पेक्टर दीपक कुमार इससे पूर्व दीपनगर,हिलसा नगर व राजगीर थानाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।