Nalanda: अंतर्रष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर की विधि-व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर

नालंदा

एक दिन की कार्रवाई में दो कुख्यात हथियार व कारतूस सहित गिरफ्तार
अवैध खनन व परिवहन में मिट्टी लदा तीन ट्रैक्टर जप्त, लाखो का जुर्माना भी

Biharsharif/Avinash pandey: ठंड का आगाज हो चुका है। पर्यटन स्थलों पर देसी व विदेशी सैलानियों का आना शुरू है। ऐसे में पुलिस की चुनौती बढ़ जाती है। नालंदा जिले के राजगीर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल में शुमार है। ठंड के मौसम में बहुतायत संख्या में देसी व विदेशी सैलानियों का आना शुरू हो जाता है। विधि-व्यवस्था बेहतर बनी रहे, इस पर पुलिस पहले से और सख्त हो जाती है। एक दिन की कार्रवाई में दो बड़ी सफलता राजगीर एसडीपीओ प्रदीप कुमार व इंस्पेक्टर सह राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक की अगुवाई वाली रेडिंग टीम ने एक दिन की कार्रवाई में दो बड़ी सफलताएं अर्जित की हैं। गुप्त सूचना के आधार पर राजगीर में चोरी लूटपाट के लिए आ रहे अंतरजिला गिरोह के दो कुख्यात एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की गई।

पुलिस ने उनके पास से एक कंट्री मेड पिस्टर, 5 जिंदा कारतूस एवं 2 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया है। राजगीर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बताया कि दोनों कुख्यात अपराधी राजगीर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने को लेकर हथियार व कारतूस से लैस होकर आ रहे थे। जिसकी गुप्त सूचना राजगीर थाने की पुलिस को लगी। सूचना के तत्काल बाद एक टीम का गठन कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक रोड बाईपास के समीप थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक एवं संध्या गश्ती पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक प्रभाकर कुमार झा के द्वारा किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव निवासी नरेंद्र प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार उर्फ लकी राज एवं गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के उरुवा गांव निवासी रामजी रजक का 28 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार उर्फ अरविंद कुमार शामिल है। थानाधक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बिट्टू कुमार उर्फ लक्की व उत्तम उर्फ अरविंद कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पुलिस ने कई अहम जानकारी प्रारंभिक पूछताछ के दौरान ली है। जिसके आधार पर निकट भविष्य में इस अंतर जिला गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो पाएगी।

अवैध खनन एवं परिवहन में तीन ट्रैक्टर जप्त
इसी तरह राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर मिट्टी ला दे तीन ट्रैक्टर को जब किया है यह छापेमारी खनन पदाधिकारी की गई थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में भगवानपुर गांव का विनोद कुमार, धनंजय, प्रवीण महतो, नेपाली यादव, सुरेश यादव एवं धर्मवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में जुर्माना भी किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि विधि- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर राजगीर थाने की पुलिस के द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।