नालंदा में 91 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, 54 हजार कैश व एटीएम व पैन कार्ड बरामद 

नालंदा

Biharsharif/Avinash pandey: आसन्न लोकसभा चुनाव के तहत विशेष चौकसी बरत रही नालंदा पुलिस  गांजे की बङी खेप को पकड़ा है। एक वाहन के डिक्की रखकर ले जाये जा रहे 91 किलो गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में एक की गिरफ्तारी भी हुई है। यह जानकरी सदर एसडीपीओ नुरुल हक ने दी।

एसडीपीओ ने बताया कि बिंद थाना क्षेत्र के मसियाडीह गांव के पास बिंद थाने की पुलिस ने रात्रि गस्ती के दौरान एक वाहन को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में वाहन की डिक्की से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

रात्रि गस्ती में बिंद थानाध्यक्ष रौशन कुमार व बिंद थाने की पुलिस थी।गिरफ्तार की पहचान नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी विजय यादव के पुत्र राजेश यादव के रूप में की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त वाहन का चालक बताया जाता है। पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है।