PATNA : CM नीतीश ने फोटो जर्नलिस्ट अजय प्रकाश दुबे के निधन पर जताया गहरा शोक

पटना

DESK : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाने-माने फोटो जर्नलिस्ट अजय प्रकाश दूबे के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है। नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व.अजय प्रकाश दूबे समर्पित पत्रकार थे और अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाह किया करते थे। वे लंबे समय तक अंग्रेजी दैनिक अखबार से जुड़े रहे थे।

उनके निधन से फोटो जर्नलिज्म को गहरा आघात पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।