PATNA : नीतीश मुख्यमंत्री की कुर्सी का त्याग दें तो तेजस्वी आज के मुख्यमंत्री बन जाएंगे- सुधाकर सिंह

पटना

DESK : महागठबंधन की सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के सीएम बनने में सबसे बड़े बाधक हैं। अगर आज नीतीश मुख्यमंत्री की कुर्सी का त्याग कर दें तो तेजस्वी आज बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। बीजेपी यह आरोप लगाते रही है कि नीतीश कुमार का कोई भरोसा नहीं है।

वहीं बीजेपी के नेता लगातार आरजेडी को सचेत कर रहे हैं कि नीतीश कभी भी तेजस्वी यादव को धोखा दे सकते हैं, इस सवाल पर पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने साफ शब्दों में कह दिया कि तेजस्वी के सीएम बनने में सबसे बड़े बाधक नीतीश कुमार हैं। जितनी जल्द नीतीश कुमार पद का त्याग करेंगे उतना ही जल्दी तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

सुधाकर सिंह ने कहा कि 2020 में विधानसभा चुनाव में जाने से पहले आरजेडी ने तय किया था कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद जेडीयू और बीजेपी ने मिलकर बहुमत का अपहरण नहीं किया होता तो तेजस्व यादव आज बिहार के मुख्यमंत्री होते। दुर्भाग्य की बात है कि तेजस्वी सीएम नहीं बन सके लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुर्सी छोड़ते ही तेजस्वी सीएम बन जाएंगे।