हजरत मौलाना राबे हसनी नदवी साहब के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना

DESK : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ऑल इंडिया मुस्लिम पसर्नल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष हजरत मौलाना राबे हसनी नदवी साहब के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि हजरत मौलाना राबे हसनी नदवी साहब एक इस्लामिक विद्वान थे। उनके इंतकाल की खबर से बहुत दुखी हूँ।

उन्होंने कहा कि हजरत मौलाना राबे हसनी नदवी साहब दारूल उलूम नदवतुल उलमा, लखनऊ के प्रमुख चांसलर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।