फुलवारी शरीफ : चांद के दीदार के साथ रमजान शुरू, आज रखा गया पहला रोजा

News फ़ुलवारी शरीफ बिहार

फुलवारी शरीफ/बीपी प्रतिनिधि। मुसलमान भाइयों का रमजान का पाक महीना चांद के दीदार के साथ ही शुरू हो गया है। शनिवार को बिहार, झारखंड और उड़ीसा की प्रमुख संस्था इमारत-ए-शरिया और फुलवारी शरीफ के खानकाह मुजिबिया में रमजान के चांद देखे जाने का ऐलान किया गया।

चांद देखे जाने की खबर के बाद मुसलमान भाइयों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और तराबी की नमाज अदा करने के बाद रमजान के पहले रोजे की तैयारी में लोग जुट गए। आज रविवार को मुस्लिम भाइयों ने रमजान का पहला रोजा रखा। रोजे की शुरुआत फज्र की नमाज के साथ। शाम को मगरीब की नमाज के साथ इफ्तार किया जाएगा।

ये दोनों नमाज सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त तक होती है। इस बीच रोजेदारों को कुछ भी खाना, पीना यहां तक की कुछ भी निगलने की इजाजत नहीं होती। रोजेदारों को सख्ती से नियमों का पालन करना होता है। इस समय बुरे काम से तौबा, गरीबो की मदद, आपसी सौहार्द, भाईचारा बढ़ाने की नसीहत दी जाती है।

शनिवार की रात मस्जिद से रमजान का ऐलान होते ही मार्केट में भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रेड, दूध, फल, तेल एवं शीरमाल खरीदने के लिए दुकानों में भीड़ लग लग गयी। हालांकि इस बार मंहगाई का भी असर देखने को मिला। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, ब्रेड एवं खाद्य तेल भी पहले से कई ज्यादा महंगा हो गया है, जिससे इस बार रमजान में लोगों की जेब पर भी असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें…