रोहतास ओपन शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज, आरव, शशि, आयुष एवं सुरेंद्र शीर्ष पर

Local news बिहार स्पोर्ट्स

सासाराम/अरविंद कुमार सिंह। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में जिला शतरंज प्रशिक्षण केन्द्र रोहतास द्वारा जिला स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन आज स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, न्यू स्टेडियम फजलगंज, सासाराम किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रतियोगिता के सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों यथा आदित्री (ऑक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल,सासाराम) सान्वी प्रकाश (राजेंद्र विद्यालय,सासाराम) तथा सैयद अबू हुजैफा (एबीआर फाउंडेशन, सासाराम) के साथ चेस बोर्ड पर चाल चलकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करें तथा इस खेल को आगे बढ़ाएं, इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास प्रशासन और खेल विभाग द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विनय कृष्ण, अरविंद कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, रानू कुमार सिंह ,मोनू कंता सिंह उपस्थित रहे।इस संबंध मे प्रतियोगिता के संयोजक एवं राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी वेद प्रकाश सिन्हा ने बताया कि विश्व शतरंज महासंघ के द्वारा निर्धारित नियमो के तहत स्विस लीग फॉरमेट में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 36 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।

आगत अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव प्रेम प्रकाश ने किया। दो दिवसीय रोहतास ओपन शतरंज प्रतियोगिता मे तीसरे चक्र में आरव आनंद ने अजीत शेखर को, शशि भूषण सिंह ने प्रतीक पुष्कर को, आयुष कुमार शर्मा ने रंजीत कुमार सिन्हा को, सुरेंद्र कुमार यादव ने योगेश शर्मा को पराजित किया।

उपेंद्र सिंह ने राजशेखर चौधरी को, सय्यद अबू हुजैफा ने दिवाकर कुमार मेहता, रवि कुमार ने रितिक कुमार को, जबकि आकाश कुमार ने विनीत मेहता को, रंजीत कुमार ने मेहुल मयूर को, आलोक कुमार ने अरविंद पटेल को, प्रसाद सतनारायण प्रसाद ने शंकर कुमार को, अंकित शर्मा ने विशवजीत कुमार को, अजीत कुमार ने सान्वी प्रकाश को पराजित किया।

यह भी पढ़ें…

वहीं राजाराम सिंह ने आदित्री को सब ने स्नेह सावर्ण ने हरिओम कुमार को पवन कुमार सिंह ने गुलशन कुमार को उम्मे नबीरा ने संकल्प सावर्न को जबकि हिमांशु प्रभाकर ने प्रतिक सिन्हा को पराजित किया। कल चौथे और पांचवें चक्र के मैच होंगे। साथ ही सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।