भाजपा युवा मोर्चा रोहतास ने जलाया पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला

सासाराम

Sasaram : आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रोहतास द्वारा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ अमर्यादित बयान के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर किया गया। अपना विरोध दर्ज करने में मुख्य रूप से उपस्थित रहे भाजपा युवा मोर्चा के कमल क्लब के प्रदेश संयोजक सुमीत बिट्टू, महामंत्री अभिषेक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,डेहरी मंडल अध्यक्ष रवि सिंह, सासाराम नगर महामंत्री संजय, उपाध्यक्ष राजेश, सनी चौरसिया एवम तमाम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।