अध्यात्मिक विचार व असाधारण व्यक्तित्व के धनी महापुरूष थे स्वामी विवेकानंद: अभिजीत सिंह

बिहार मोतिहारी
  • जाप नेताओं ने घोड़ासहन में मनाई पुण्य तिथि, जीवनी पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन के श्रीपुर स्थित श्रीराम जानकी कोठी परिसर में आज स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह जाप के प्रदेश महासचिव अभिजीत सिंह की ओर से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जाप नेता श्री सिंह ने कहा कि स्वामी जी का जीवन एक आदर्श पुरूष के रूप में स्थापित रहा है। हम सभी को स्वामी जी के जीवन से कुछ सीख लेकर समाज में अपना योगदान करना चाहिए। युवा सन्यासी के रूप में भारतीय संस्कृति की सुगंध संसार में बिखेरने वाले स्वामी जी के विचार हम सबके लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

साथ ही अभिजीत सिंह ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि स्वामी जी आध्यात्मिक विचारों वाले एक असाधारण व्यक्तित्व के धनी महापुरुष थे। उनका धार्मिक जीवन तब शुरू हुआ जब वे परमहंसजी से मिले और उन्हें अपना गुरु स्वीकार किया। उन्होंने वैदिक आंदोलन का विश्व स्तर पर नेतृत्व किया और पश्चिमी देशों में सनातन धर्म के दर्शन को पेश किया। उन्होंने सनातन धर्म को एक महत्वपूर्ण विश्व धर्म के रूप में स्थापित करने में मदद की। उन्हें शास्त्रों, वेदों, उपनिषदों, पुराणों, भागवत गीता आदि का गहन ज्ञान था। विवेकानंद जी ने कर्म योग,भक्ति योग, राज योग और ज्ञान योग के जानकार होने के साथ सिद्ध योगी भी थे।

  • मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन को लेकर शोक सभा भी आयोजित

कार्यक्रम के अंत में बिहार सरकार के स्वास्थ्य और कृषि मंत्री रहे समाजवादी आंदोलन के नायक नरेंद्र सिंह का शोक सभा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे 1974 के जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों के लिए संबल की प्रार्थना करता हूं। उनके निधन से बिहार ने एक जमीनी नेता खो दिया है।