कॉमेडियन भारती सिंह के घर आया ख़ुशी का झोंका, सोशल मीडिया पर दी जानकारी, जानें क्या है मामला…

News एंटरटेनमेंट जोन दिल्ली

मनोरंजन डेस्क। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर नन्हा मेहमान आ गया है। भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है. भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी है। उन्होंने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर करते हुए बताया कि दोनों ने अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया।

भारती सिंह टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कॉमेडियन में से एक हैं, इसके अलावा, वो सोशल मीडिया- चाहे वह उसका इंस्टाग्राम हैंडल हो या उनका यू ट्यूब ब्लॉग वो नियमित रूप से कंटेंट शेयर करती रहती हैं। खैर, इन दिनों बच्चे के जन्म को लेकर भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के साथ-साथ उनके फैंस का भी इंतजार खत्म हो चुका है।

बता दें कि भारती सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘It’s A Boy’ अब इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर्ष और भारती के फैंस के साथ ही उनके दोस्तों का बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग नए पेरेंट्स को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें…