रांची : अपराध पर नियंत्रण के लिए छह नोडल पदाधिकारी किये गए नियुक्त

झारखंड

स्टेट डेस्क/ बीपी टीम : अपराध पर नियंत्रण के लिए रांची में सिटी एसपी सौरभ ने छह सदस्यीय नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। नोडल पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी होंगे और सुपरवाइजर पुलिस लाइन में पोस्टेड इंस्पेक्टर आलोक सिंह होंगे। हर संपत्ति मुलक कांडों, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और फिरौती के लिए अपहरण जैसी घटनाओं का उद्भेदन और अपराधिक घटनाओं पर रोकथाम करना होगा।

नोडल पदाधिकारियों को जिले के अलग-अलग थानों से नियुक्त किया गया है। जिन्हें, संबंधित थानों की कोई भी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी और न ही इन्हें थानों के विधि व्यवस्था से संबंधित कार्य लिया जाएगा। ना ही अनुसंधान कार्य ही लिए जाएंगे। सिटी एसपी के इस आदेश के अनुसार क्राइम कंट्रोल करना होगा। संबंधित आदेश सभी डीएसपी, थाना और ओपी प्रभारियों को भी भेज दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि इस टीम में शामिल किए गए पदाधिकारियों को जरूरत पड़ने पर सभी थाना और ओपी के प्रभारी आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करेंगे। जबकि इनके टीम के सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त पुलिस इंस्पेक्टर आलोक सिंह हर दिन इनके कार्यों की समीक्षा कर सत्यापन करेंगे। टीम में शामिल सभी पदाधिकारी बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे।