अंडर 18 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में खेलेंगी झारखंड की छह बेटियां

News झारखंड स्पोर्ट्स

स्टेट डेस्क/रांची। झारखंड की छह बेटियों का चयन भारतीय फुटबॉल टीम में एक साथ हुआ है। यह पहली बार है जब झारखंड की छह खिलाड़ी एक साथ इंडिया टीम में चुनी गई हैं।

शनिवार को भारतीय फुटबॉल महासंघ की ओर से जारी 23 सदस्यीय टीम में रांची की नीतू लिंडा, अनिता कुमारी, सुनीता मुंडा, सिमडेगा की पूर्णिमा कुमारी, गुमला की अष्टम उरांव और अमीषा बाखला शामिल हैं। सुमति कुमारी को आखिरी समय में चोट लग गई, जिससे वह टीम में नहीं चुनी जा सकीं।

भारतीय टीम में झारखंड की छह बेटियों को शामिल किये जाने पर खेल प्रेमियों और झारखंड फुटबॉल संघ ने खुशी जतायी है। संघ के प्रमुख निजाम अंसारी एवं सचिव गुलाम रब्बानी समेत अन्य ने इसे उपलब्धि बताया है। गौरतलब है कि जमशेदपुर में आगामी 15 मार्च से अंडर 18 सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस चैंपियनशिप में भारत, बांग्लादेश और नेपाल की टीमें हिस्सा ले रही हैं। झारखण्ड की ये सभी बेटियां इसी चैंपियनशिप का हिस्सा बनेंगी।

यह भी पढ़ें…