शिवहर : तरियानी प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष बनीं अर्पणा सिंह

Local news बिहार शिवहर

शिवहर/रविशंकर सिंह। तरियानी छपरा की मुखिया अर्पणा सिंह को सर्वसम्मति से तरियानी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर चुना गया है। वहीं खुरपट्टी पंचायत के मुखिया मोहम्मद नेहाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों की धरती को नमन करते हुए तथा नए वर्ष की शुभकामनाओं के साथ किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर अटकोनी के मुखिया कमलेश देवी को चुना गया है। सचिव के पद पर वृंदावन के मुखिया मुस्तफा गुलाम को मनोनीत किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख प्रीति सिंह के प्रतिनिधि व पति राहुल कुमार सिंह, कांग्रेस नेता कैप्टन कौशलेंद्र सिंह, तरियानी प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रमिला देवी के पुत्र नीरज कुमार सिंह, तथा प्रखंड के पूर्व प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद, तरियानी छपरा के पूर्व मुखिया श्याम बाबू सिंह आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए बेलहिया पंचायत की मुखिया सब्जपरी देवी के पुत्र व प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने विस्तारपूर्वक प्रखंड की समस्याओं से अवगत कराया तथा निवारण के उपाय बताये। सभी जनप्रतिनिधियों को ईमानदारीपूर्वक अपने अपने पंचायत में जनमानस से जुड़े कार्यों को करने का अनुरोध किया।

तरियानी छपरा मुखिया अर्पणा सिंह के आवास पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तरियानी प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रखंड के विकास को लेकर चिंता जताई गई तथा विकास के रास्ते को अपनाने की बात कही गई। मुखिया संघ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्पणा सिंह ने सभी का आभार जताते हुए प्रखंड के जनप्रतिनिधियों को न्याय दिलाने की बात कही। संघ को सुचारु रूप से चलाने और अधिक अधिकार दिलाने की बात कही।

यह भी पढ़ें…

मौके पर सुरगाही पंचायत के मुखिया राकेश कुमार, छतौनी के मुखिया विजय सिंह, पोझिया पंचायत के मुखिया गोरे, शरीफ नगर पंचायत के मुखिया सोनू बैठा एवं प्रखंड उप प्रमुख कुमारी सीमा के पति हरिओम शंकर कुमार आदि मौजूद थे।