चंपारण : देश का मान-सम्मान, उसका वैभव और विकास हमारा प्राथमिक लक्ष्य: राधामोहन सिंह

मोतिहारी

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी। भाजपा मोतिहारी के मंडलों के दायित्वधारियों का प्रशिक्षण एवं संगठनात्मक बैठक आज जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह ने की। 24 सितंबर से 02 अक्टूबर तक निर्धारित बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आज हुई इस संगठनात्मक बैठक में सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने बूथ कमिटियों के सत्यापन के साथ कई निर्धारित करणीय कार्य को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गये।

इस अवसर पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही संगठन है। भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से अलग इस लिए है कि हमारे सामने प्राथमिक लक्ष्य देश का मान-सम्मान, इसका वैभव और विकास है। भाजपा परिवार की पार्टी नहीं है बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। अपने लक्ष्य की पूर्ण प्रप्ति के लिए संगठन का मजबूत होना अतिआवश्यक है।

बैठक में मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक कॄष्णन्दन पासवान, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद,महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय एवं योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता सहित अपेक्षित दायित्वधारी उपस्थित थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।