अबू धाबी में होने वाला आइफा अवॉर्ड समारोह स्थगित, अब 14-16 जुलाई को होगा आयोजन

News

सेंट्रल डेस्क। अबू धाबी में आयोजित होने वाला आइफा अवॉर्ड 2022 समारोह अब 20-21 मई की जगह 14-16 जुलाई को होगा। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद के निधन के बाद आइफ़ा को जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है।

विदित हो कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया है। इसके चलते वहां 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है। दुख की इस घड़ी में यूएई में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दौरान झंडा आधा झुका रहेगा।

इस कारण 20-21 मई 2022 को अबू धाबी में आयोजित होने वाले आइफा (IIFA) अवॉर्ड को स्थगित कर दिया गया है। इवेंट की नई डेट आ गई हैं। अब इवेंट का आयोजन 14-16 जुलाई को होगा। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया।

यह भी पढ़ें…