20 अगस्त 2022 राशिफल : वृषभ राशि वालों को नौकरी के अच्छे ऑफर मिलने के योग हैं

राशिफल

मेष राशि
आज का समय मिलाजुला प्रभाव देता है। तरक्की और मान सम्मान पाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप धर्मी और आदर्शवादी बनेंगे। संघर्ष की स्थिति में विजयी होंगे। किसी भी तरह की भावनाओं में न आएं इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि
आज आपको सबका सहयोग मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के अच्छे ऑफर मिलने के योग हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से आपके संबंध बेहतर होंगे। उनसे आपको कोई बड़ा सुख प्राप्त होगा।

मिथुन राशि
आज आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना का कारण बन सकता है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल होगा। दूसरों को यह बताने में जल्दबाजी न करें कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। बहस करने से बचें।

कर्क राशि
आप अपने मन की बात अपने परिवार के किसी सदस्य से कह सकते हैं। इस समय आप अपनी सूझबूझ से सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। अकारण बातों में न उलझें। यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आप में से कुछ लोग पर्वतीय यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि
आज परिवार वालों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। इस राशि के जो लोग सीए यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े का सहयोग प्राप्त होगा। मन में राहत महसूस होगी।

कन्या राशि
आज चाहे कितनी भी मजबूरी क्यों न हो, कोई भी नकारात्मक निर्णय न लें। परिवार को समय देना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून लेकर आएगा।

तुला राशि
आज आप भावनात्मक रूप से परेशान चल रहे हैं। परिवार में कलह बढ़ सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है। आपको इस संबंध में अच्छे कदम उठाने चाहिए। आपकी माता की तबीयत खराब हो सकती है। आपकी माता की तबीयत खराब हो सकती है। आपको वाहन चलाने की आवश्यकता हो सकती है।

वृश्चिक राशि
आज आपको परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के पुस्तक विक्रेता के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

धनु राशि
आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। खुशी से समय व्यतीत होगा। अगर कोई समस्या है तो शांति से बातचीत कर उसका समाधान करें। लोगों के सामने आपकी अच्छी छवि बनेगी।

मकर राशि
आज आप अपने ख़र्चों से परेशान रहेंगे। आपकी गलत जानकारी आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। काम में अनुशासित रहने की बहुत जरूरत है। मानसिक शांति के लिए आप अपना सकारात्मक नजरिया अपनाएं। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जो आपके दिन को बेहतर बना देगा।

कुंभ राशि
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। आप उनके साथ कहीं भी जा सकते हैं। पिता की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आज आप कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन राशि
आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लेकिन आप उन्हें पूरा करने में सक्षम होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में काम की तारीफ होगी। परिवार के संबंधियों से चर्चा सकारात्मक रहेगी।