औरंगाबाद का छात्र संदीप यूक्रेन में एयरपोर्ट पर फंसा

ट्रेंडिंग पटना
  • अचानक फायरिंग होने से रद हुई फ्लाइट
  • एमबीबीएस का छात्र है बारुण के सोननगर निवासी संदीप

स्टेट डेस्क/ पटना। औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के सोननगर निवासी एमबीबीएस का छात्र संदीप कुमार यूक्रेन में फंसा है। संदीप को हवाई जहाज से वतन लौटना था तभी अचानक फायरिंग होने लगी।

फायरिंग के कारण हवाई जहाज अचानक रद हो गया। संदीप यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। दूरभाष पर बताया कि गुरुवार की सुबह 10 बजे फ्लाईट थी, जो कैंसिल हो गया। लगातार हो रही गोलीबारी के कारण हवाई जहाज रद हुई है। रूस-यूक्रेन का युद्ध जारी है। संदीप के साथ भारत के कुछ अन्य छात्र गोलीबारी के बाद हवाई अड्डे से खेत की ओर भाग गए हैं।

संदीप के स्वजन यहां चिंतित हैं। संदीप के पिता अरविंद सिंह यादव एवं मां शर्मिला देवी ने बताया कि परिवार के लोग दहशत में हैं। फोन पर उससे बात हो रही है तो वह रो रहा है। बता रहा है कि लगातार गोलीबारी हो रही है, यहां फंसे लोग छुपने का सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहा है।

यह भी पढ़े…