बिहार दिवस: गांधी मैदान में 500 पुलिसकर्मी और 80 मजिस्ट्रेट तैनात

ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क: गांधी मैदान में 22 से 24 मार्च के बीच होने वाले बिहार दिवस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गांधी मैदान में समारोह को देखते हुए 500 पुलिसकर्मी और 80 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

गांधी मैदान के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रविवार को प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि और डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। समारोह गांधी मैदान के अलावा श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित किया जाएगा। 

बिहार दिवस पर शिक्षा विभाग के अलावा 18 विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, फिल्म प्रदर्शन, सेमिनार एवं गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य कई प्रकार की गतिविधियां करने की योजना है।

आयुक्त और डीएम ने मजिस्ट्रेट के साथ गांधी मैदान में बैठक की। दोनों अधिकारियों ने नूतन राजधानी अंचल पटना नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को उक्त अवसर पर साफ-सफाई, पेयजल एवं फॉगिंग की व्यवस्था गांधी मैदान एवं एसकेएम में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।