Bihar : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ललन सिंह ने भरा पर्चा, निर्वाचन तय

ट्रेंडिंग बिहार

Patna, Beforeprint : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने शनिवार को अपना नामांकरण कराया है। अब यह बात लगभग तय है कि ललन सिंह निर्विरोध रूप से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर फिर से आसीन हो जाएंगे। ललन अभी भी इसी पद पर हैं उन्हें यह पद पिछले साल 31 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद आरसीपी सिंह को हटा कर दिया गया था।

दरअसल, जदयू के वतर्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब करीब डेढ़ साल के बाद फिर से जदयू का कमान संभालने वाले हैं। इसी पद के लिए तीन दिसंबर को उन्होंने अपना नामांकन करवाया है। वैसे पिछले सप्ताह खुद बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वेसर्वा माने जाने वाले नीतीश कुमार ने इनके नाम का प्रस्ताव किया था। जिसके बाद से यह तय हो गया था कि ललन सिंह फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का जा रहे है।

अब उनके चुने जाने की आधिकारिक घोषणा ही बाकी रह गई है। गौरतलब हो कि, 31 जुलाई 2021 में जब ललन सिंह ने पार्टी का कमान अपने हाथों में लिया है, तबसे पार्टी में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिला है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव नए महागठबंधन के तहत सरकार बनाना और राज्यसभा से आरसीपी सिंह की छुट्टी शामिल है। इसके बाद नीतीश अब जो विपक्षी एकता की मुहिम चला रहे हैं, उसके पीछे भी ललन सिंह का ही दिमाग बताया जा रहा है। फिलहाल उनकी सबसे बड़ी परीक्षा कुढ़नी में होने वाला उपचुनाव हैं। अब तक ललन सिंह के कार्यकाल में पार्टी ने किसी चुनाव का सामना नहीं किया है। इसके अलावा वर्ष 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव ललन सिंह के लिए सबसे अहम है।