CM शिवराज सिंह चौहान ने PM मोदी को बताया ईश्वर का अंश, कांग्रेस ने ली चुटकी

ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क: देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के दौरान गोवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईश्वर का अंश हैं। महर्षि अरविंद ने जो कल्पना की थी कि व्यक्ति सुपर ह्यूमन बन सकता है और मोदी सुपर ह्यूमन हैं।

कांग्रेस ने शिवराज सिंह पर तंज कसा है कि मोदीजी अच्छे से जानते हैं कि 2014 के पहले आप क्या मानते थे। मुख्यमंत्री चौहान ने गोवा में विधानसभा चुनाव प्रचार में गोवा का अर्थ बताया कि जी यानी ग्लोरियस, ओ यानी आउटस्टेंडिंग और ए का मतलब आशा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मनोहर पर्निकर की तारीफों के पुल बांधे।

नरेंद्र मोदी को अद्भुत व्यक्तित्व का धनी बताते हुए असाधारण व्यक्ति बताया। चौहान ने उन्हें ईश्वर का अंश बताया और महर्षि अरविंद की सुपर ह्यूमन परिकल्पना वाला सुपर ह्यूमन करार दिया है। कहा कि वे मैन ऑफ आइडियाज हैं और उनमें अनंत शक्तियों का भंडार है।

कांग्रेस ने ली चुटकी
भाजपा नेताओं मोदी-सीएम चौहान के बीच इस अंडरस्टैंडिंग के बाद मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने चुटकी ली है। पीसीसी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने चौहान से कहा है कि 2014 के पहले मोदी के बारे में उनके क्या विचार थे, यह पीएम मोदी भी जानते हैं। उन्होंने कहा कि तंज कसा है कि कितनी भी तारीफ कर लें, कुर्सी ज्यादा दिन नहीं बचने वाली है।