Kanpur : भूपेंद्र चौधरी के स्वागत को उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की में बेहोश हुई कार्यकर्ता

कानपुर ट्रेंडिंग

Kanpur, Beforeprint : भूपेंद्र चौधरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कानपुर पहुंचे। शताब्दी एक्सप्रेस से सेंट्रल स्टेशन पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसी बीच समर्थकों की भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की होने लगी। धक्का मुक्की के दौरान पार्टी की एक कार्यकर्ता संध्या मिश्रा बेहोश होकर गिर गईं।

बता दे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की पहली महानगर यात्रा पार्टी की सदस्य संख्या बढ़ाने और सपा व बसपा के गढ़ में सेंध लगाने के उद्देश्य से हो रही है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से सम्बंधित 21 जनपदों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बैठक की।

यह भी पढ़े..