कानपुर : बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पर पर नरेश त्रिपाठी का कब्ज़ा, अनुराग श्रीवास्तव बने महामंत्री

कानपुर ट्रेंडिंग

कानपुर/ बीपी प्रतिनिधि : बार एसोसिएशन चुनाव में नरेश चंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष और अनुराग श्रीवास्तव उर्फ भोला महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। डीएवी डिग्री कॉलेज में कल 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान हुआ था।

पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच हुए मतदान में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए थे। मत पेटियों को सील कर बार एसोसिएशन के राम अवतार महाना हॉल में रखा गया था, आज सुबह लगभग 11 बजे प्रत्याशियों की उपस्थिति में मत पेटियां खोली गईं।

नरेश चंद्र त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा किया। वहीं महामंत्री पद पर अनुराग श्रीवास्तव उर्फ भोला ने जीत हासिल की।

यह भी पढ़े…