कानपुर : अब स्मार्ट पॉलिटेक्निक में पढ़ेंगे छात्र

कानपुर ट्रेंडिंग

कानपुर/भूपेंद्र सिंह। सूबे में अब सभी राजकीय पॉलिटेक्निक को स्मार्ट किए जाएगा। सभी में स्मार्ट क्लास रुम, वर्चुअल क्लास रुम और लैंग्वेज लैब को बनाया। शासन की ओर से आए निर्देशों के बाद प्राविधिक शिक्षा निदेशालय ने बजट पाने के लिए कवायत तेज कर दी है। प्रदेश में 127 स्मार्ट क्लास रुम और 100 वर्चुअल क्लास रुम को बनवाने के लिए करीब 25 करोड़ का बजट को शासन को भेजा गया है।

निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के गाइडलाइन के बाद इस काम को किया जा रहा है। प्रदेश में कुल 147 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान है, जिसमें 20 में स्मार्ट क्लास रुम, 68 में लैंग्वेज लैब और 47 में वर्चुअल क्लास रुम संचालित किए जा रहे हैं। लैंग्वेज लैब में छात्र भाषाएं सीखते हैं, जिसका लाभ उनको प्लेसमेंट के समय मिलता है।

वर्चुअल क्लास रुम से जुड़कर अन्य संस्थाओं में चल रहे लेक्चर को भी सुना जा सकता है। वहीं स्मार्ट क्लास रुम में प्रोजेक्टर के माध्यम से इंजीनियरिंग की विधाओं को क्रिया करते देखा जा सकता है। इस काम से छात्रों को पाठ्यक्रम की विषय वस्तु सही से समझ में आ जाती है। शासन ने बजट की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़े..

Tagged