कानपुर : बाल विकास परियोजना में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

ट्रेंडिंग

कानपुर/ बीपी टीम: बाल विकास परियोजना, सरसौल कानपुर नगर में आज सोमवार को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी राम जानकी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

जिला अध्यक्ष सुपरवाइजर्स एसोसिएशन मंजू रानी कुशवाहा ने बताया गया कि सोनेशवरी देवी मुख्य सेविका द्वारा वर्ष 2017 में बाल विकास परियोजना में योगदान किया गया। तब से अद्यतन तिथि तक अपनी सेवाएं पूर्ण निष्ठा के साथ विभाग में प्रदान की गई है उनका कार्यकाल बहुत ही अच्छे से पूर्ण हुआ है अपने कार्य को बहुत ही लगन के साथ करती रहें हैं। देवी ने अपने जीवन काल में बहुत ही संघर्ष किया है अपने दोनों बच्चों की परवरिश इसी सेवा में रहते हुए की है।

उनके बड़े बेटे राजेश पाल ने बताया कि मेरी माता जी आंगनबाड़ी पद पर उन्नाव जनपद जनपद में सेवारत रहते हुए ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवाएं देती रही हैं। इसी बीच मेरे पिताजी का देहांत हो गया। वर्ष 2007 में मेरी माता जी प्रमोशन होकर सुपरवाइजर पद विभाग में योगदान किया तब से अब तक उन्होंने अपनी सेवा विभाग को दी उसके साथ साथ हम दोनों भाइयों की पालन पोषण और शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसके लिए हम अपनी माताजी के आभारी हैं और जीवन में प्रयास करेंगे कि अपने कर्तव्य को माताजी के प्रति हम पूर्ण करें।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आईसीडीएस परिवार द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उपस्थित सभी जनों ने उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में मंजू रानी कुशवाहा ,आशा पाल ,अंजना सचान, अनिल कुमार मिश्रा, जगतधारी कार्यालय स्टाफ एवं शोभा यादव, सुनीता अग्निहोत्री, सारिका, सुनीता देवी, शहनाज, रूबी अंजुम ,विभा तिवारी, कंचन शुक्ला, लक्ष्मी देवी मिथिलेश, नसीमा बानो, सुमन देवी, दुलारी सिंह उर्मिला देवी ,ममता शुक्ला, बिज्मा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े ..