पटना : राजीव नगर मामले पर जगदानंद सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क/ पटना। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नेपाली नगर में हो रहे बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। सरकार मोदी और योगी के तर्ज पर बुलडोजर चला रहे हैं। नेपाली नगर में जब मकान बने थे तब किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उनके घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। अगर सरकार चाहे तो स्थानीय लोगों के लिए कोई सेटलमेंट कर सकती है।

आगे उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग बता रहे हैं कि हमनें ज़मीन की रजिस्ट्री कराई थी। रजिस्ट्री की संस्था तो सरकार की है, फिर लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री कैसे करा ली। उस समय सरकार ने लोगों को मना क्यों नहीं किया गया। सरकार जरूर कोई अर्बन कॉलोनी बनाने के लिए ये जमीन खाली करा रही होगी।

उन्होंने सरकार से सवाल पूछा है कि अगर इन्होने अवैध तरीके से सरकारी ज़मीन पर मकान बनाया है तो इन्हें बिजली सप्लाई कैसे मिली? इस इलाके में सड़क का निर्माण क्यों कराया गया ? स्थानीय लोगों ने अपने खून-पसीने की कमाई से घर बनाया अब ये लोग इसे खाली करा रहे हैं। सरकार को कार्रवाई के बदले आर्थिक जुर्माना वसूल कर उनको घर देना चाहिए।