समाजवादी पार्टी ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जारी की प्रभारियों की लिस्ट, राजाराम पाल को मिली कानपुर की जिम्मेदारी

कानपुर ट्रेंडिंग

कानपुर/ बीपी प्रतिनिधि। समाजवादी पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। कानपुर की जिम्मेदारी कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद राजाराम पाल को दी गई है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने 72 जिलों के प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। इनमें सपा के सांसदों-विधायकों सहित कई नेताओं को सदस्यता अभियान तेज करने की जिम्मेदारी दी गई है। वही प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कानपुर देहात और ग्रामीण की जिम्मेदारी अपने पास ही रखी है। पूर्व सांसद और विधायक राजाराम पाल को कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है और उन्नाव की बागडोर पूर्व सांसद अन्नू टंडन और पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा को दी गई है।

अधिक से अधिक युवाओं और लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। विधानसभा चुनाव और उसके बाद उप-चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद सपा के कई पदाधिकारियों पर गाज गिरी थी। फिर सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हाल ही में सभी इकाईयां भंग कर दी थीं। पार्टी नेतृत्व का अब पूरा फोकस लोकसभा चुनावों पर है। इसके लिए पार्टी ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले चुनाव में राजाराम पाल सपा से सांसद प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े..