अपर्णा यादव के बाद अब मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता भाजपा में होंगे शामिल

Politics उत्तर प्रदेश लखनऊ

स्टेट डेस्क/दिवाकर श्रीवास्तव। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने मुलायम परिवार में सेंध लगा दी है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के बाद अब मुलायम सिंह के साढ़ू पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

प्रमोद गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (अब साधना यादव) के बहनोई हैं। वे औरेया जिले की बिधूना सीट से विधायक रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी से वर्ष 2012 में इस सीट पर विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ एलएस भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वे लखनऊ भाजपा कार्यालय में सदस्यता लेंगे।

प्रमोद गुप्ता मुलायम के करीबी नेता माने जाते हैं। वे एक बार टिकट न मिलने पर नगर पंचायत का चुनाव निर्दलीय लड़े और जीते। इसके बाद 2012 में सपा ने प्रमोद गुप्ता को बिधूना विधानसभा का टिकट दिया। वे चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे, लेकिन 2012 से 2017 तक चली सपा सरकार में उनको कोई बड़ा ओहदा नहीं मिला।

यह भी पढ़ें…