गायत्री की पत्नी को टिकट देने के सवाल पर अखिलेश यादव का बयांन

उत्तर प्रदेश

स्टेट डेस्क/ बीपी टीम : बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आपराधिक मामलों का सामना कर रहे कुछ उम्मीदवारों को टिकट देने के पर कहा क‍ि इनमें से अधिकतर मामले भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा राजनीत‍ि से प्रेर‍ित होकर दायर किए गए थे। उन्होंने कहा, गायत्री प्रजापति पर मामले हैं। उनकी पत्नी पर कोई मामला नहीं है और आजम खां के खिलाफ ज्यादातर मामले भाजपा शासन में दर्ज किए गए थे। वहीं जहां तक ​​नाहिद हसन का सवाल है, भाजपा ने उनके खिलाफ सबसे अधिक मामले दर्ज किए हैं।

कल यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी और उनके सहयोगी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लौटने से नहीं रोक सकते हैं और आरोप लगाया कि सपा अपराधियों को टिकट दे रही है। सपा प्रदेश में फ‍िर से भाजपा के कमल को खिलने से नहीं रोक पाएगी।

यह भी पढ़े….